कोहरे की मार : कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के फेरों में हुआ बदलाव
उत्तर रेलवे प्रशासन ने कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। कुछ के फेरों में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
Dec 2, 2025, 11:04 IST
वाराणसी। उत्तर रेलवे प्रशासन ने कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। कुछ के फेरों में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
वाराणसी से होकर नई दिल्ली जाने वाली 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त किया गया। साथ ही नई दिल्ली से चलकर मालदा टाउन जाने वाली 14004 एक्सप्रेस को 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 14213 वाराणसी-बहराइच ट्रेन 28 फरवरी तक और 14214 बहराइच से वाराणसी आने वाली ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च तक के लिए निरस्त की गई है। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों के लिए मुसीबत बढ़ गई है।