होली पर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए रोडवेज के बसों का बेड़ा तैयार 

योगी सरकार होली पर घर जाने वाले यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के बसों का बेड़ा तैयार कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है, ताकि यात्री पूरब से पश्चिम तक सुरक्षित और समय से गंतव्य तक पहुंच सकें। वाराणसी परिक्षेत्र से होली पर 10 दिन (28 फरवरी से 9 मार्च) तक 370 बसों का संचालन होगा। सरकार की यह पहल यात्रियों को राहत देने के साथ ही सुरक्षित व सुगम यात्रा भी कराएगी। 
 

वाराणसी परिक्षेत्र से 28 फरवरी से 9 मार्च तक होगा कुल 370 बसों का  संचालन

वर्तमान में चल रहीं 233 बसें, 137 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  

होली के दौरान ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा इंसेंटिव 

वाराणसी से गोरखपुर मार्ग पर सर्वाधिक 114 बसें, वाराणसी-शक्तिनगर बैढ़न मार्ग पर 68 और वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 55 बसों का होगा संचालन 

वाराणसी। योगी सरकार होली पर घर जाने वाले यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के बसों का बेड़ा तैयार कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है, ताकि यात्री पूरब से पश्चिम तक सुरक्षित और समय से गंतव्य तक पहुंच सकें। वाराणसी परिक्षेत्र से होली पर 10 दिन (28 फरवरी से 9 मार्च) तक 370 बसों का संचालन होगा। सरकार की यह पहल यात्रियों को राहत देने के साथ ही सुरक्षित व सुगम यात्रा भी कराएगी। 


क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक बसों की विशेष सेवा संचालित की जाएगी। इस दौरान कुल 370 बसों का संचालन होगा, इसमें 137 अतिरिक्त बसें शामिल हैं। वाराणसी से गोरखपुर मार्ग पर सर्वाधिक 114 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी-शक्तिनगर बैढ़न मार्ग पर 68 तथा वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 55 बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों पर फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा इंसेंटिव 
होली के मद्देनजर रोडवेज चालक और परिचालक के लिए विशेष इंसेंटिव योजना भी लागू की गई है। लगातार 9 दिन तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 400 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन अवधि में औसतन 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन करना होगा। यदि कर्मचारी पूरे 10 दिन तक नियमानुसार बस का संचालन करता है तो उसे प्रतिदिन 450 रुपये की दर से 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।  संविदा और आउटसोर्सिंग ड्राइवरों को निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। वहीं निर्धारित  दिवस पर कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान रखा गया है।

क्रमांक -- मार्ग का नाम --- वर्तमान में संचालित बसें ---अतिरिक्त बसें 
1---            गाजीपुर-दिल्ली        -- 00                               ---01
2--             जौनपुर-दिल्ली        -- 00                                 ---02
3--             वाराणसी-लखनऊ    --40                                 ---15 
4---            वाराणसी - कानपुर    ---20                               ---08
5---            वाराणसी - गोरखपुर ---74                                ---40 
6 ---          वाराणसी -शक्तिनगर - बैढ़न --53                        --15 
7--           जौनपुर - गोरखपुर - प्रयागराज-- 12                      --08
8--            जौनपुर - कानपुर                 ---12                     --10
9--             गाजीपुर - लखनऊ-कानपुर  ---14                       --25
10--           गाजीपुर-गोरखपुर               ---02                      --08
11---          शक्तिनगर - लखनऊ            --04                      --03
12---          शक्तिनगर - कानपुर           --- 02                    - -02

नोटः वर्तमान में 233 बसें संचालित हैं। होली के दौरान 137 अतिरिक्त बसें जुड़ेंगी। इस दौरान यह संख्या 370 होगी।