गर्मी में वंदेभारत समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जम्मू, चंडीगढ़, हरिद्वार, राजगीर का सफर होगा आसान 

गर्मी में वंदेभारत समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। काशी से जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं अन्य ट्रेनें भी वाराणसी कैंट स्टेशन होकर जाएंगी। इससे जम्मू, चंडीगढ़, हरिद्वार और राजगीर की राह आसान होगी।
 

वाराणसी। गर्मी में वंदेभारत समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। काशी से जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं अन्य ट्रेनें भी वाराणसी कैंट स्टेशन होकर जाएंगी। इससे जम्मू, चंडीगढ़, हरिद्वार और राजगीर की राह आसान होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 041604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी आरक्षित स्पेशल 20 अप्रैल से आठ जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6.15 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। 04603 वाराणसी से हर मंगलवार को सुबह 5 बजे खुलेगी। अगले दिन सुबह 6 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वाराणसी-चंडीगढ़ आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल 19 अप्रैल से 6 जुलाई तक चलेगी। हर शनिवार को वाराणसी कैंट से दोपहर 2.50 बजे खुलेगी और सुबह 7.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। प्रत्येक रविवार को चंडीगढ़ से सुबह 9.30 बजे चलेगी। रात 1.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 

आनंद विहार टर्मिनस-बरौनी आरक्षित स्पेशल 20 अप्रैल से सात जुलाई तक चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से रात 7.30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6 बजे बरौनी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में वाराणसी कैंट पर ठहराव होगा। हरिद्वार-राजगीर ग्रीष्मकालीन आरक्षित स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। ये ट्रेन राजगीर से सुबह 6.05 बजे खुलेगी। कैंट स्टेशन पर दोपहर 2.05 बजे होकर सुबह 6.05 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 

हरिद्वार से हर शनिवार को सुबह 7.20 बजे प्रस्थान करेगी। कैंट वाराणसी से रात 10.30 बजे होकर दूसरे दिन सुबह 7.15 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसी तरह लखनऊ-छपरा वंदेभारत आरक्षित स्पेशल का संचालन 27 अप्रैल से 11 जुलाई तक होगा। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ये ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2.15 बजे चलेगी और वाराणसी कैंट पर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। 

गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर होते हुए छपरा स्टेशन पर रात 9.30 बजे पहुंचेगी। वहीं छपरा से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और रात 2.30 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। लखनऊ सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। राजगीर-माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से दो जुलाई तक चलेगी।