वित्तमंत्री आज आएंगी BHU, जारी करेंगी 250 का स्मारक सिक्का

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को आईआईटी बीएचयू में कर्नाटक के जाने-माने संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितकर की 250वीं जयंती समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान संगीतकार की स्मृति में 250 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। स्मारक सिक्के का वजन 35 ग्राम है। मुत्तुस्वामी का काशी से जुड़ाव रहा है। 
 

वाराणसी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को आईआईटी बीएचयू में कर्नाटक के जाने-माने संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितकर की 250वीं जयंती समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान संगीतकार की स्मृति में 250 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। स्मारक सिक्के का वजन 35 ग्राम है। मुत्तुस्वामी का काशी से जुड़ाव रहा है। 

आईआईटी बीएचयू के आईकेएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से स्वतंत्रता भवन में अमरा गुरुगुहा: श्री मुत्तुस्वामी दीक्षितकर की 250 वर्ष की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली के तीन महान संगीतकारों में मुत्तुस्वामी का विशिष्ट स्थान है। समारोह का उद्देश्य महान संगीतकार के जीवन, संगीत विरासत और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को सम्मानित करना है। 

मुत्तुस्वामी दीक्षितकर की 250वीं जयंती पर जारी होने वाला यह सिक्का उनकी अद्वितीय संगीत साधना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित होगा। उनकी अमर रचनाएं आज भी देश-विदेश में संगीत प्रेमियों और कलाकारों को प्रेरित कर रही है। मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत, बीकानेर के अनुसार मुत्तुस्वामी की स्मृति में जारी किया जाने वाला स्मारक सिक्का भारत सरकार की मुंबई टकसाल में तैयार किया गया है। 

सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता होगा। यह सिक्का सामान्य प्रचलन में जारी नहीं किया जाएगा। विमोचन के बाद इस सिक्के को भारत सरकार की टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्धता के आधार पर खरीदा जा सकता है। प्रो. राजेश शाह ने बताया कि मुत्तुस्वामी का काशी से जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से कर्नाटक की संगीत को समृद्ध करने का काम किया।