सेवा संकल्प यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह, काशी से वडनगर जाएंगे युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर-दराज के जिलों से युवाओं की टोलियां पहुंचीं। युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
 

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे दूर-दराज के युवा, बोले- पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजन में शामिल होना सौभाग्य की बात

काशी से गुजरात के वडनगर तक निकलेगी बाइक यात्रा, मोदी की कर्मस्थली से जन्मस्थली तक गूंजेगा विकास का संदेश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर-दराज के जिलों से युवाओं की टोलियां पहुंचीं। युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

वाराणसी से 500 युवाओं की टोली गुजरात के वडनगर के लिए रवाना होगी। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री की कर्मस्थली काशी से उनकी जन्मस्थली वडनगर तक विकास और जनसेवा का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

पीएम मोदी ने देश को दिए 25 साल : युवा
इटावा से काशी पहुंचे युवा अर्पित तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 25 साल देश की सेवा को दिए हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। युवाओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है और सभी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। आलोक सिंह ने भी युवाओं के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से युवाओं को जनसेवा और विकास के संदेश से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

कर्मस्थली से जन्मस्थली तक यात्रा
काशी से वडनगर तक प्रस्तावित बाइक यात्रा में शामिल युवा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 250 बाइकों पर 500 युवाओं की टोली यात्रा के दौरान विकास का संदेश लेकर गुजरात पहुंचेगी।