हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ वाराणसी में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

 
 वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चल रही विद्युत आपूर्ति की समस्या अब लगभग समाप्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा और विद्युत संघर्ष समिति के नेताओं के बीच हुई वार्ता में हड़ताल समाप्त करने की बात कही गई है। विद्युत कर्मियों के द्वारा हड़ताल समाप्त होने से उत्तर प्रदेश की जनता को काफी राहत मिलेगी। वाराणसी के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता में उनकी मांगों को जल्द मान लेने की बात कहे जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ ही विद्युत कर्मियों ने अपने हड़ताल को समाप्त करने का आवाह्न किया।


बता दें कि विद्युत कर्मियों के हड़ताल की वजह से वाराणसी में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल समाप्त होने के बाद, जल्द ही जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं है, वहां बिजली व्यवस्था सही होने की उम्मीद है। वाराणसी में विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट जाएंगे। जहां भी विद्युत आपूर्ति की समय है उसे रविवार की शाम 6 बजे से दुरुस्त करने में बिजली कर्मचारी जुट जाएंगे। 

विद्युत कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त होने के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के मीडिया प्रभार अंकुर पांडे ने सभी के धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने अपने नेताओं और आंदोलन को समर्थन देने वाले संगठनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को लेकर जिससे भी बात होती वह समर्थन करते। ऐसे में समस्त कर्मचारी संगठन और मिडिया कर्मियों का धन्यवाद है कि जिन्होंने हमारे जायज मांगों को हो रहे आंदोलन को शासन - प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया।

देखें विडियो

<a href=https://youtube.com/embed/uKlMFGA3QZ8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uKlMFGA3QZ8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">