विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा किनारे मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस 

लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा किनारे गुरुवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रमना चौकी प्रभारी पवन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा किनारे गुरुवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रमना चौकी प्रभारी पवन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत गंगा में स्नान के दौरान डूबने से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।