सामनेघाट पर गंगा स्नान के दौरान वृद्ध की डूबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस 

लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट पर गंगा स्नान के दौरान 74 वर्षीय वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह प्रतिदिन की भांति स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लहरों में समा गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट पर गंगा स्नान के दौरान 74 वर्षीय वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह प्रतिदिन की भांति स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लहरों में समा गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध स्नान कर रहे थे तभी सीढ़ियों पर संतुलन बिगड़ गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव गंगा से बाहर निकाला गया।

शव की तलाशी के दौरान एक वोटर आईडी कार्ड मिला, जिसमें नाम रामशंकर निवासी सुदामापुर, भेलूपुर दर्ज था। हालांकि, मौके पर पहुंचे उनके पुत्र दीपांशु राय ने स्पष्ट किया कि मृतक का सही नाम शिवशंकर है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।