देव दीपावली :  21 वैदिक ब्राह्मण और 42 देव कन्याएं करेंगी मां गंगा की भव्य महाआरती, बनारस घराने के कलाकारों की प्रस्तुति, बलिदानियों को भगीरथ शौर्य सम्मान  

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पांच नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की दिव्यता और भव्यता इस बार भी बेहद खास होगी। देव दीपावली के अवसर पर 21 वैदिक ब्राह्मण और 42 देव कन्याएं मां गंगा का विधिविधान से पूजन-अर्चन कर भव्य महाआरती करेंगी। पांच बलिदानियों के परिजनों को भगीरथ शौर्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस घराने के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 
 

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पांच नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की दिव्यता और भव्यता इस बार भी बेहद खास होगी। देव दीपावली के अवसर पर 21 वैदिक ब्राह्मण और 42 देव कन्याएं मां गंगा का विधिविधान से पूजन-अर्चन कर भव्य महाआरती करेंगी। पांच बलिदानियों के परिजनों को भगीरथ शौर्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस घराने के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 

 

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि गंगा सेवा निधि द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे शुरू होने वाले आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अमर जवान की प्रतिकृति के सम्मुख थल सेना, वायु सेना, जल सेना, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रीच चढ़ाई जाएगी। वहीं 39 जीसीटी के जवानों द्वारा बैंड बजाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस साल पांच अमर बलिदानियों के परिजनों को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संस्था की ओर से कुछ आर्थिक मदद भी दी जाएगी। जो भी अतिथि आएंगे, उनके द्वारा मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 21 ब्राह्मण और 42 देव कन्याएं मां गंगा की महाआरती करेंगी। अंतिम चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 

उन्होंने बताया कि बनारस घराने के माता प्रसाद मिश्रा, रूद्रशंकर मिश्रा और उनकी टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल को आमंत्रण भेजा गया है। वह अभी विचाराधीन है। एयर मार्शल बी मणिकांतम पीवीएसएम एवीएसएम, आर्मी, सीआरएसएफ, एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 7 बजे से गंगा आरती शुरू होगी। आयोजन 10 बजे रात तक समाप्त होगा। इस बार पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गंगा सेवा निधि के यूट्यूब चैनल पर भी होगा। ऐसे में जो लोग काशी आने में असमर्थ हैं, वे इसके माध्यम से घर बैठे इसे देख सकते हैं।

देखें वीडियो

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/oybPG4ZiCr8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oybPG4ZiCr8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">