डिप्टी सीएम ने बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री के मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।
Jul 29, 2026, 15:45 IST
वाराणसी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री के मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। दर्शन के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने मंदिर से प्रस्थान किया।