दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार शाम विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने मां गंगा की भव्य आरती में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री क्रूज के माध्यम से घाट पहुंचीं और पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आरती उतारी। गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
 

वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार शाम विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने मां गंगा की भव्य आरती में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री क्रूज के माध्यम से घाट पहुंचीं और पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आरती उतारी। गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

गंगा आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके पति भी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने भी गंगा पूजन में सहभागिता की। वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती और आध्यात्मिक परंपरा ने मुख्यमंत्री को गहराई से प्रभावित किया।