प्रधानमंत्री के स्वागत को गोदौलिया पर उमड़ी भीड़, गूंज रहा मंत्रोच्चार और डमरू का निनाद 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी में रोड-शो को लेकर काशीवासियों में खासा उत्साह है। पीएम के स्वागत को काशीवासी सड़कों पर उमड़ गए हैं। गोदौलिया पर पहले ही समर्थकों की खासी भीड़ पहुंच गई। यहां बटुक वैदिक मंत्रोच्चार व डमरू के निनाद से मोदी का स्वागत होगा। 
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी में रोड-शो को लेकर काशीवासियों में खास उत्साह है। पीएम के स्वागत को काशीवासी सड़कों पर उमड़ गए हैं। गोदौलिया पर पहले ही समर्थकों की खासी भीड़ पहुंच गई। यहां बटुक वैदिक मंत्रोच्चार व डमरू के निनाद से मोदी का स्वागत होगा। 

 

पीएम मोदी सोमवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड-शो शुरू किया। वहां से भगवा रथ पर सवार होकर पीएम सीएम योगी के साथ आगे बढ़े। इस दौरान सड़कों पर दोनों तरफ हजारों की तादाद में लोग पीएम के स्वागत में खड़े दिखे। लोगों ने मोदी-मोदी व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 

 

पीएम गोदौलिया होते हुए विश्वनाथ धाम जाएंगे। गोदौलिया पर दोपहर से ही लोग जमा हो गए। चौराहे को भगवा रंग से भव्य तरीके से सजाया गया है। पीएम का यहां अलग तरीके से स्वागत करने की तैयारी है। पीएम का रथ पहुंचने के पहले से ही बटुक वैदिक मंत्रोच्चार का सस्वर पाठ कर रहे हैं। वहीं डमरू का निनाद गूंज रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/jrQg5lrJQu4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jrQg5lrJQu4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">