कफ सिरप तस्करी कांड : पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की 38 हजार पेज की चार्जशीट, शुभम और भोला समेत 18 आरोपित
वाराणसी। थाना कोतवाली पुलिस ने कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्तों सहित कुल 18 आरोपियों के खिलाफ लगभग 38,000 पेज की विस्तृत चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में इस पूरे मामले की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह फर्जी ई-बिल और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई और तस्करी कर रहा था।
यह मामला थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 235/2025 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के साथ-साथ अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने लंबे समय से अवैध नेटवर्क बनाकर नशीली दवाओं का कारोबार फैलाया हुआ था।
चार्जशीट में भगोड़ा घोषित किए गए मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल और भोला प्रसाद जायसवाल सहित कुल 18 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों के कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जुटाए गए, जिनके आधार पर यह विस्तृत चार्जशीट तैयार की गई है। इतनी बड़ी चार्जशीट इस बात का संकेत है कि गिरोह का नेटवर्क व्यापक और संगठित था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा और इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद नि0 ए. 9/24 जे कायस्थ टोला प्रहलादघाट, थाना आदमपुर वाराणसी, भोला प्रसाद पुत्र स्व0 रामदयाल जायसवाल निवासी ए० 9/24-जे० कायस्थ टोला प्रहलादघाट थाना आदमपुर वाराणसी, प्रतीक मिश्रा पुत्र गंगा प्रसाद मिश्रा निवासी एन-14/240-ए1 बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी, विशाल कुमार सोनकर पुत्र जियालाल सोनकर निवासी एन-14/464खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी, प्रतीक कुमार पुत्र स्व0 हरि नारायण गुजराती निवासी- एस 1/10 प्लाट नंबर 26 स्टेट बैंक कालोनी पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल पुत्र स्व0 बाबूलाल अग्रवाल निवासी बी. 38/217 ए 23 डी ताराधाम कालोनी थाना भेलूपुर वाराणसी, आदित्य जायसलाल पुत्र स्व0 सन्तोष कुमार जायसवाल निवासी.. सीके-49/1सी-3 जालपा देबी थाना चौक जनपद वाराणसी, राहुल यादव पुत्र विनोद यादव निवासी के. 5/13 गायघाट थाना कोतवाली जनपद वाराणसी, हिमांशु कसेरा पुत्र राजेश कसेरा निवासी, सी 4/242 पानदरीबा थाना चेतगंज वाराणसी, आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चन्द्र पाठक निवासी- के. 60/33 सिद्धमाता गली गोलघर थाना कोतवाली वाराणसी, विकास सिंह पुत्र श्री नर सिंह निवासी ग्राम नरवे थाना वरदा जनपद आजमगढ़ हाल पता म0नं0-119के वाजिदपुर उत्तरी तरूण मित्र प्रेस रोड सदर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर, अंकित कुमार श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला ख्वाजा दोस्त निकट रामचित्र मंदिर सदर थाना कोतवाली जौनपुर, स्वप्निल केसरी पुत्र मनोज केसरी निवासी- कृष्णा नगर चंधासी मुगलसराय चन्दौली, दिनेश यादव पुत्र रामनारायण यादव निवासी- के. 62/18 सप्तसागर मैदागिन थाना कोतवाली वाराणसी, आशीष यादव पुत्र किशोर यादव निवासी- के 67/145 ईश्वरगंगी थाना जैतपुरा वाराणसी, महेश खेतान पुत्र सतीश चन्द्र खेतान निवामी प्लाट नं0-68 साकेत नगर लंका वाराणसी, बादल आर्या पुत्र राम भजन आर्य निवासी एस 10/125 ए1-पीआर, हुकुलगंज वाराणसी, विशाल कुमार जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी एस 10/133 बी-8 ए , हुकुलगंज वाराणसी शामिल हैं।