निरंतर प्रयासों और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस में दबदबा, पुलिस कमिश्नर ने और बेहतर प्रदर्शन को किया प्रेरित 

कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में मार्च माह की जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी को तीसरा स्थान मिला है, जबकि आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) में शहर ने पहला स्थान प्राप्त कर नई मिसाल कायम की है।
 

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में मार्च माह की जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी को तीसरा स्थान मिला है, जबकि आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) में शहर ने पहला स्थान प्राप्त कर नई मिसाल कायम की है।

इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयासों, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिससे आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी पुलिस की पूरी टीम ने समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम प्रदेश स्तर पर बेहतर रैंकिंग के रूप में सामने आया है। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इस प्रदर्शन को और सुदृढ़ करने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे, ताकि जनता को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। वाराणसी पुलिस की इस सफलता से विभाग का मनोबल बढ़ा है और यह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।