सीएम योगी मंगलवार को आएंगे वाराणसी, सुरक्षा के मद्देनजर लागू रहेगा रूट डायवर्जन, इन मार्गों पर नहीं जाएंगे वाहन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियां परखने मंगलवार को सीएम योगी वाराणसी आएंगे। बीएलडब्ल्यू में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। वाराणसी के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान इन मार्गों पर वाहनों का आवागन प्रतिबंधित रहेगा। 
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियां परखने मंगलवार को सीएम योगी वाराणसी आएंगे। बीएलडब्ल्यू में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। वाराणसी के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान इन मार्गों पर वाहनों का आवागन प्रतिबंधित रहेगा। 

इन मार्गों पर रूट डायवर्जन
अमर उजाला तिराहा से टेंपो ट्रेवलर, आर्मेनिया, क्रूजर आदि वाहन सायं 4 बजे से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

विश्वेश्वरगंज तिराहा से टेंपो ट्रेवलर, आर्मेनिया, क्रूजर आदि वाहन सायं 4 बजे से मैदागिन, कालभैरव की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चादंपुर चौराहा से सायं 4 बजे से समस्त रोडवेज/सवारी/टूरिस्ट बसों को लहरतारा/मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें मोहनसराय की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

अखरी अंडरपास चौराहा से सायं 4 बजे से समस्त रोडवेज/सवारी और टूरिस्ट बसों को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

वीवीआईपी के आगमन-प्रस्थान के समय मंडुवाडीह तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मुढैला की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो मोहनसराय होकर गंतव्य को जाएंगे। 

बफुलिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को लहरतारा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो फुलवरिया ओवरब्रिज होकर गंतव्य को जा सकेंगे। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय बउलिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को लहरतारा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो फुलवरिया ओवरब्रिज होकर गंतव्य को जाएंगे। 

महमूरजगंज पुलिस चौकी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो सिगरा/रथयात्रा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 

महमूरगंज पुल से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को महमूरगंज पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चांदपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो मोहनसराय होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

भिखारीपुर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएलडब्ल्यू गेट, ककरमत्ता की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उक्त वाहनों को सुंदरपुर/चितईपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो सुंदरपुर चितईपुर होकर गंतव्य को जाएंगे। 

बीएलडब्ल्यू के अंदर डायवर्जन 


सिनेमा तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जाएगा। 

कुंदन तिराहा सेंट्रल मार्केट तिराहा से किसी भी वाहन को वीवीआईपी रूट, मुख्य गेट बीएलडब्ल्यू व गेस्ट हाउस रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा, उक्त वाहनों को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। 

तिराहा से किसी भी वाहन को सूर्य सरोवर तालाब और बरेका गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

डी-05 रेलवे क्रासिंग (चालू) चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिनेमा हॉल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उक्त वाहनों को एफसीआई गेट व डी-05 रेलवे क्रासिंग (बंद) चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

सूर्य सरोवर तिराहा बीएलडब्ल्यू से किसी भी वाहन को अधिकारीगण महोदय तिराहा व सेंट्रल मार्केट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उक्त वाहनों को पुलिस चौकी बीएलडब्ल्यू की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान इंटर कॉलेज चौराहा से किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।