दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण, बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। सीएम निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन कर प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम की ओर से आयोजित पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतिकरण भी देखेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। वहां से सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सीएम सर्किट हाउस में भाजपा के क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद नगर निगम की ओर से आयोजित पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री देर शाम बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल का दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से फिर सर्किट हाउस जाएंगे। सीएम वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है।