दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वहीं काशी कोतवाल कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। दूसरे दिन बुधवार को काशी से शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करेंगे। 
 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वहीं काशी कोतवाल कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। दूसरे दिन बुधवार को काशी से शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करेंगे। 

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम वाराणसी आएंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग मीटिंग कर विकास कार्यों, परियोजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। आगामी सावन मास की तैयारियों की जानकारी लेंगे और अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद सीएम लोक कल्याण की कामना से काशी कोतवाल कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।


सीएम सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं बुधवार की सुबह चांदमारी स्थित अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल जाएंगे। सीएम बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की लांचिंग करेंगे। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 1.10 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में धनराशि ट्रांसफर करेंगे।