वाराणसी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिये किन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी दौरे पर आएंगे। सीएम के आगमन और भ्रमण के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर डायवर्जन
- अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा की तरफ ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय बंद रहेगा।
- चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर, मैदागिन तथा विश्वेश्वरगंज की तरफ चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा एवं तेलियाबाग तिराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय बंद रहेगा।
- चार पहिया वाहन व टेंपो ट्रैवलर/आर्मेनिया आदि बसों को अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जएगा। वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय इन्हें लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो गोलगड्डा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- मलदहिया चौराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो लहरतारा मंडुवाडीह होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- इंग्लिशिया लाइन तिराहा के सिगरा, रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय लहरतारा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो लहरतारा, मंडुवाडीह होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- साजन तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो लहरतारा मंडुवाडीह होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- सिगरा चौराहा एवं रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मंडुवाडीह चौराहे से महमूरगंज की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।