वाराणसी आएंगे सीएम योगी, शहर में दो दिन रूट डायवर्जन, जानिये पुलिस का ट्रैफिक प्लान 

गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य वीवीआईपी का आगमन होगा। इसके अलावा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शहर के मठ मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो मंगलवार और बुधवार 29 जुलाई को प्रभावी रहेगा। 
 

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य वीवीआईपी का आगमन होगा। इसके अलावा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शहर के मठ मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो मंगलवार और बुधवार 29 जुलाई को प्रभावी रहेगा। 

इन मार्गों पर रूट डायवर्जन 

बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय बाबतपुर ओवरब्रिज और पिंडरा कट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 

हरहुआ रिंग रोड ओवरब्रिज पर भी वीआईपी आगमन के दौरान वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 

गिलट बाजार तिराहे से वाहनों को भोजूबीर की बजाय सेंट्रल जेल रोड और शिवपुर बाजार की ओर मोड़ा जाएगा। 

भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस और गिलट बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

गोलघर कचहरी तिराहे से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौराहा और अर्दली बाजार की तरफ भेजा जाएगा। 

पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी और तड़ीखाना तिराहा की ओर प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। 

प्रमुख क्षेत्रों में मार्ग परिवर्तन 

चौकाघाट चौराहा से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले वाहन अंधरापुल चौराहे की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। 

तेलियाबाग तिराहे से वाहनों को अंधरापुल और लहुराबीर की ओर मोड़ा जाएगा। 

मलदहिया चौराहे से मरीमाई और साजन तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन और लहुराबीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

सिगरा स्टेडियम गेट नंबर दो तिराहे से सिगरा चौराहा और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।