काशी से सीएम योगी देंगे  बड़ी सौगात,12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी की धरती से प्रदेश के शिक्षा जगत और विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी), बड़ा लालपुर में सुबह लगभग 10 बजे आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ,मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटीके माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ एमओयू  होगा ,राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों का सम्मान भी किया जायेगा  इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी भी मौजूद रहेंगी।
 

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" का सीएम करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में सीधे धनराशि करेंगे  ट्रांसफर 

10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ होगा एमओयू

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों का होगा सम्मान

पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल(  टीएफसी) बड़ा लालपुर में बुधवार की सुबह 10 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम 


वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी की धरती से प्रदेश के शिक्षा जगत और विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी), बड़ा लालपुर में सुबह लगभग 10 बजे आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ,मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटीके माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ एमओयू  होगा ,राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों का सम्मान भी किया जायेगा  इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी भी मौजूद रहेंगी।

12 लाख शिक्षकों को मिला 'चिकित्सकीय कवच

जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकों को इलाज की चिंताओं से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ करेंगे। आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू हो रही इस योजना से प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। सरकार ने इसमें समानता और सामाजिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है। नियमित शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा विद्यालयों के स्टाफ को भी इस सुरक्षा घेरे में शामिल किया गया है। 

वाराणसी मंडल को बड़ा लाभ

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत अकेले वाराणसी जिले के 1,145 विद्यालयों के 12,407 और पूरे वाराणसी मंडल के 7,417 विद्यालयों में कार्यरत कुल 66,205 पात्र शिक्षकों व कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी से आर्थिक सहायता

शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वित्तीय सहायता भेजेंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रति छात्र ₹1,200 की धनराशि सीधे उनके अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अकेले वाराणसी जनपद के 1,54,634 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

एसबीआई के साथ एमओयू और प्रधानाचार्यों का सम्मान
शिक्षकों और संविदा कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री आज 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू होगा। इसके साथ ही, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।