बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम योगी, विधिविधान से दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और काशी की सुख-शांति एवं सुरक्षा की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था भी की गई।

इससे पहले सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी श्रावण मास की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावण के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में काशीवासियों के लिए अलग प्रवेश मार्ग से दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सुगम और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके।

तस्वीरें ....