सीएम दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बनारस, शहर में रूट डायवर्जन, जानिये किन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा वाहनों का आवागमन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
5 जून का रूट डायवर्जन
अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से तीन घंटे पहले टेंपो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहन को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ी मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विश्वेश्वरगंज तिराहा से वीवीआओईपी के आगमन से एक घंटे पहले चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
मरीमाई तिराहा से वीवीआओईपी के आगमन/प्रस्थान के दौरान किसी भी वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अंधरापुल चौराहा/मलदहिया की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मलदहिया चौराहा से कोई भी वाहन जय सिंह चौराहा/लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। वाहनों क मरीमाई तिराहा/साजन तिराहा/ इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पिशाचमोचन तिराहा से किसी भी वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें जय सिंह चौराहा होते हुए मलदहिया की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
थाना चेतगंज के सामने किसी भी वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बेनियाबाग तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
थाना चेतगंज के सामने से किसी भी वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
गोदौलिया चौराहा से किसी भी वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
6 जून का रूट डायवर्जन
जेपी मेहता से किसी भी वाहन को भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें सेंट्रल जेल तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
गिलट बाजार से किसी भी वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें शिवपुर चुंगी चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
सिंधौरा अंडरपास व टीएफसी से किसी भी वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें हरहुआ रिंग रोड आजमगढ़ अंडरपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
गिलट बाजार से किसी भी वाहन को भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें शिवपुर चुंगी/हरहुआ रिंग रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
महावीर मंदिर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सब्जी मंडी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें अर्दली बाजार/पांडेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।