काशी विद्यापीठ में 24 करोड़ रुपये से बनेगा सीएम आवासीय बालिका विद्यालय, 128 छात्राओं को मिलेगी शिक्षा 

जिले में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। काशी विद्यापीठ ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 24.24 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 12.12 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विद्यालय में 128 छात्राओं के रहने और पढ़ने की व्यवस्था होगी। यहां छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
 

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तर्ज पर होगा संचालन, कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई के साथ आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी

वाराणसी। जिले में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। काशी विद्यापीठ ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 24.24 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 12.12 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विद्यालय में 128 छात्राओं के रहने और पढ़ने की व्यवस्था होगी। यहां छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

विद्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रथम चरण में 31 कमरों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए 751 करोड़ रुपये के धनराशि विवरण का उल्लेख है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

आवास, भोजन और पढ़ाई की मिलेगी निशुल्क सुविधा
मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पढ़ने-सिखने की सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय का संचालन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तर्ज पर किए जाने की योजना है। इससे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा।

ग्रामीण बालिकाओं को मिलेगा लाभ
योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। आवासीय सुविधा मिलने से दूर-दराज के क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही, उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

28 अक्टूबर को होगी छात्रवृत्ति की परीक्षा
काशी विद्यापीठ के विधि विभाग में एलएलएम, एलएलबी और बीएएलएलबी के विद्यार्थियों की छूटी हुई मॉक परीक्षा 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभाग के सहायक कुलसचिव रंजन कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे से परीक्षा विधि विभाग में कराई जाएगी। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई थी, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।