वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, MLC मतदाता महासम्मेलन को करेंगे संबोधित, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। काशी प्रवास के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और नमो घाट पर प्रस्तावित वायुसेना के एयर शो की तैयारियों की समीक्षा किए जाने की भी संभावना है।
 
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक-स्नातक एमएलसी मतदाता महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में आठ जिलों के करीब 10 हजार शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के शामिल होने की संभावना है। आगामी एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस महासम्मेलन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
काशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा उनके सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए संबंधित स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

देखें वीडियो 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/TeF0MtZjr6Q?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TeF0MtZjr6Q/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">