छठ पर्व पर 16 नवंबर को वाराणसी में स्थानीय अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किया आदेश 

छठ पूजा पर्व के अवसर पर वाराणसी में आगामी सोमवार, 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
 

वाराणसी। छठ पूजा पर्व के अवसर पर वाराणसी में आगामी सोमवार, 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छठ पूजा पर्व के मद्देनजर 16 नवंबर, दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने यह अवकाश राजस्व विभाग के लिए प्रभावी घोषित किया है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय अवकाश का आदेश राजस्व विभाग के लिए ही लागू होगा। अन्य सरकारी कार्यालयों में अवकाश को लेकर इस आदेश को सामान्य रूप से लागू नहीं माना जाएगा। छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के इस निर्णय से राजस्व विभाग के कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।