वाराणसी में यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष बने चंचल शर्मा
वाराणसी। युवा कांग्रेस ने चंचल शर्मा को वाराणसी (शहर) संगठन का नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के अनुमोदन के बाद की गई। संगठन के अनुसार चंचल शर्मा लंबे समय से युवा कांग्रेस से जुड़े हैं और विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह और राष्ट्रीय सचिव/पूर्वी जोन प्रभारी विवेक यागवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि चंचल की नियुक्ति से शहर इकाई के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति के बाद चंचल शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्प के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। युवा कांग्रेस की विचारधारा, नेतृत्व के मार्गदर्शन और जनता के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए मैं संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहूँगा।