सिक्स लेन सड़क के लिए लहरतारा-बौलिया क्षेत्र में चला बुलडोजर, 100 मकानों का ध्वस्तीकरण

लहरतारा-बौलिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। सिक्स लेन सड़क निर्माण परियोजना में बाधा बन रहे करीब 100 मकानों को गिराया जाएगा। प्रशासन की ओर से पहले ही मकान मालिकों को नोटिस देकर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समयसीमा पूरी होने के बाद अब सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल की तैनात रहा। 
 

वाराणसी। लहरतारा-बौलिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। सिक्स लेन सड़क निर्माण परियोजना में बाधा बन रहे करीब 100 मकानों को गिराया जाएगा। प्रशासन की ओर से पहले ही मकान मालिकों को नोटिस देकर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समयसीमा पूरी होने के बाद अब सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल की तैनात रहा। 

प्रशासन के अनुसार, जिन मकानों को गिराया गया है, वे जंगल की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे और सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और पहले से ही प्रभावित लोगों को पर्याप्त समय दिया गया था।

दरअसल, वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और शहर को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से मोहनसराय बाईपास से मुगलसराय तक करीब 31 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मोहनसराय बाईपास से बौलिया तिराहा तक का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब यह सड़क शहर के भीतर कैंट स्टेशन, राजघाट और पड़ाव चौराहा होते हुए आगे बढ़ेगी।

परियोजना के लिए राज्य सरकार ने लगभग 197.40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। हालांकि बौलिया तिराहा के आगे का निर्माण कार्य जनवरी 2025 से ही रुका हुआ था, क्योंकि सड़क का यह हिस्सा घनी आबादी के बीच से गुजर रहा है। सर्वे के बाद PWD ने करीब 100 मकानों को चिन्हित कर उन पर लाल निशान लगाया और लोगों को निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

जुलाई 2025 से लगातार मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी जा रही थी कि वे समय रहते मकान खाली कर दें। निर्माण न हटाए जाने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया है। कार्रवाई से प्रभावितों में आक्रोश है। उनके पास रहने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से बेघर हो गए हैं। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स की तैनाती की गई है।

तस्वीरें ....