बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रानौत पहुंची वाराणसी, बोलीं- सपा सरकार में कारसेवकों पर चलीं गोलियां, भाजपा के शासनकाल में राम जन्मभूमि और काशी का हुआ उत्थान
वाराणसी। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में आखिर क्या हुआ था? उनके पिता ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। भाजपा के शासनकाल में श्रीराम जन्मभूमि और काशी का उत्थान हुआ।
कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश किया है। भाजपा सरकार में काशी और रामजन्मभूमि का जिस तरह से उत्थान हुआ है, वह ऐतिहासिक है। उत्तर प्रदेश दिन-प्रतिदिन प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और इसकी तस्वीर पूरी दुनिया देख रही है।
उन्होंने कहा कि वह किसी काम से बनारस आई थीं, लेकिन यहां आने के बाद शहर घूमने और इसकी खूबसूरती का आनंद लेने का मन करता है। इसलिए वह बनारस में घूमने-फिरने और यहां के माहौल का आनंद लेने की भी इच्छुक हैं।