वाराणसी पुलिस महकमे में बड़ा अपडेट : IPS नीतू कादयान बनीं DCP गोमती जोन, IPS लिपि नगायच को ADCP वरुणा जोन की मिली जिम्मेदारी

वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। आईपीएस नीतू कादयान को प्रमोशन देते हुए डीसीपी गोमती जोन बनाया गया है, जबकि हाल ही में गाजियाबाद से आईं आईपीएस लिपि नगायच को एडिशनल डीसीपी वरुणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ वाराणसी पुलिस में ‘नारी शक्ति’ की मजबूत उपस्थिति साफ नजर आ रही है।
 
IPS नीतू कादयान (फाइल फोटो)

प्रमोशन के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
आईपीएस नीतू कादयान, जो अब तक एडिशनल डीसीपी वरुणा के पद पर कार्यरत थीं, को पदोन्नति देकर डीसीपी गोमती जोन बनाया गया है। 2020 बैच की अधिकारी नीतू कादयान अपने कार्यकाल में बेहतर प्रशासनिक क्षमता और सक्रिय पुलिसिंग के लिए जानी जाती रही हैं।

IPS लिपि नागयाच (फाइल फोटो)

नई तैनाती, नई जिम्मेदारी
वहीं, हाल ही में गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में शामिल हुईं आईपीएस लिपि नगायच को एडीसीपी वरुणा नियुक्त किया गया है। 2022 बैच की युवा अधिकारी लिपि नगायच अब शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभालेंगी।

वाराणसी पुलिस में बढ़ रहा महिला नेतृत्व
इन दोनों नियुक्तियों के साथ वाराणसी पुलिस में महिला अधिकारियों की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता और मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका न सिर्फ संतुलित निर्णय लेने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश दे रही है।