BHU का दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को, 530 मेधावियों को मिलेगा पदक, समारोह में शामिल होने को भरना होगा ऑनलाइन सहमति फॉर्म 

बीएचयू का 106वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को आयोजित होगा। इस बार 530 मेधिवायों में मेडल बंटेगा। समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सहमति फॉर्म भरना होगा। विद्यार्थियों को 6 से 11 दिसंबर तक विभिन्न संकायों में दीक्षांत परिधान वितरित किए जाएंगे। 
 

वाराणसी। बीएचयू का 106वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को आयोजित होगा। इस बार 530 मेधिवायों में मेडल बंटेगा। समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सहमति फॉर्म भरना होगा। विद्यार्थियों को 6 से 11 दिसंबर तक विभिन्न संकायों में दीक्षांत परिधान वितरित किए जाएंगे। 

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह स्वतंत्रता भवन सभागार में होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यूजी और पीजी में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। 40 से अधिक स्वर्ण पदक मंच से दिए जाएंगे, जबकि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कालेजों से कुल मिलाकर 530 पदकों का वितरण किया जाएगा। 

समारोह में शामिल होने के ईच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन सहमति फॉर्म भरना होगा। 6 से 11 दिसंबर तक विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों को दीक्षांत परिधान उपलब्ध कराए जाएंगे। संकायवार वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थी निर्धारित अवधि में अपना परिधान प्राप्क कर सकें। बीएचयू प्रशासन के अनुसार पदक और उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय के नियमानुसार जारी की जाएगी। पूर्व की व्यवस्था के तहत समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन सहमति फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।