बीएचयू में परीक्षा फॉर्म देरी से भरने पर रोज लगेगा 10 रुपये जुर्माना, एग्जाम से 30 दिन पहले तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरने के मौका
वाराणसी। बीएचयू में अब सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने में देरी पर विद्यार्थियों को रोजाना 10 रुपये के हिसाब से जुर्माना भरना होगा। सम सेमेस्टर 2026-27 से यूजी और पीजी विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था लागू होगी। विद्यार्थी 30 दिन पहले तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।
परीक्षा की घोषणा से 30 दिन पहले तक लेट फीस के फॉर्म भरे जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से दी गई डेटलाइन के अंदर फॉर्म भरने पर कोई लेट फीस नहीं देनी होगी। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 के समय सेमेस्टर से लागू होगी।
13 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं और 18 मई से 2 जून 2027 तक परीक्षाओं को शामिल किया गया है। परीश्रा नियंत्रक कार्यालय की ओर से 15 अक्टूबर को जारी परिपत्र के अनुसार काफी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म नहीं भरते हैं।