बीएचयू में 50 लाख की नई स्कॉलरशिप योजना शुरू, पीजी-पीएचडी छात्रों को मिलेगा लाभ

बीएचयू में स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत करीब 50 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
 

वाराणसी। बीएचयू में स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत करीब 50 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह पहल बीएचयू के प्राचीन विज्ञान (एंशिएंट साइंस) और पीएचडी विद्यार्थियों के सहयोग के उद्देश्य से की गई है। योजना के पहले चरण में वर्ष 2026 से 25 नए छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। इनमें से प्रत्येक चयनित छात्र को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। एमएससी बायो केमेस्ट्री के दूसरे साल के छात्रों को धनराशि प्रदान की जाएगी। 

दूसरे चरण में भी 25 छात्रों को इसी तरह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों और आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2027 से इस योजना के अंतर्गत 25 छात्रों को विशेष रूप से पीजी विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें शोध और अध्ययन में प्रोत्साहन मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पहल से छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे अपने शोध कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ा सकेंगे। यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।