BHU सेमेस्टर परीक्षा: पोर्टल खुला, ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे
वाराणसी। बीएचयू में सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। बीएचयू और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं 17 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
बीएचयू के नियमित और पूर्व छात्रों के लिए BHUonline.in पोर्टल खुल गया है। इसमें स्नातक के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के ऐसे पूर्व छात्र-छात्रा, जो सत्र 2024-25 में पहले नामांकित हुए थे, छठें, आठवें, दसवें सेमेस्टर के नियमित और पूर्व छात्र-छात्रा फॉर्म भर सकते हैं। परास्नातक के पूर्व छात्र-छात्रा, जिन्होंने सत्र 2025-26 से पहले नामांकन कराया हो और चौथखे और छठें सेमेस्टर के सभी नियमित और पूर्व विद्यार्थी, साथ ही स्नातक और परास्नातक के कृषि विज्ञान के सभी नियमित और पूर्व विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर फॉर्म भर सकते हैं।
डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के दूसरे, चौथे, छठें सेमेस्टर के नियमित और पूर्व विद्यार्थी भी 17 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नियमित और पूर्व विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म की जांच के बाद ऑनलाइन प्रिंटेड नामिनल रोल को संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष और प्राचार्यों द्वारा सत्यापित कर 25 मार्च को परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा कराना होगा।