भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन, लिया आशीर्वाद
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। उन्होंने विधिविधान से बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।
Mar 4, 2025, 22:11 IST
वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। उन्होंने विधिविधान से बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।
मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। उन्होंने काशीपुराधिपति का विधिविधान से दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रवाना हो गईं।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के बाद आम श्रद्धालुओं के साथ ही धाम में सेलेब्रिटिज की भी संख्या बढ़ी है। बाबा के दर्शन-पूजन के साथ ही कॉरिडोर की भव्यता देखने के लिए पहुंचते हैं।