दो मिनट में चार्ज होगी ई-वाहनों की बैटरी, बनारस स्टेशन पर खुला बैटरी स्वैपिंग स्टेशन

ई-वाहन की बैटरी अब दो मिनट में चार्ज हो जाएगी। बनारस रेलवे स्टेशन पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इस पहल से रेल यात्रियों और उनके परिजनों को भटकना नहीं होगा, बल्कि उनकी जरूरत तत्काल पूरी होगी। 
 

वाराणसी। ई-वाहन की बैटरी अब दो मिनट में चार्ज हो जाएगी। बनारस रेलवे स्टेशन पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इस पहल से रेल यात्रियों और उनके परिजनों को भटकना नहीं होगा, बल्कि उनकी जरूरत तत्काल पूरी होगी। 

सड़कों पर बैटरी चालित गाड़ियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में बैटरी चार्जिंग स्टेशन की जरूरत पहले से महसूस की जा रही थी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार रेलवे के हरिज ऊर्जा और बेहतर यात्री सुविधाओं के तहत यह पहल की जा रही है। 

आईआईटी छात्रों की कंपनी 
स्टेशन स्थापित करने वाली कंपनी बैटरी स्मार्ट आईआईटी कानपुर के छात्रों का नेटवर्क है। यह कंपनी दो पहिया और तीन पहिया ई वाहनों के लिए बैटरी-एज-ए सर्विस प्रदान करती है। यह स्टेशन लगभग दो मिनट में डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज बैटरी में बदलने की सुविधा प्रदान करता है।