रांची में मौसम खराब, वाराणसी डायवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट, यात्रियों को हुई परेशानी
रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते रविवार को मुंबई से रांची जा रहे विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। विमान 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को लेकर सुबह करीब 9:03 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर सुरक्षित उतरा।
Sep 21, 2026, 09:23 IST
वाराणसी। रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते रविवार को मुंबई से रांची जा रहे विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। विमान 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को लेकर सुबह करीब 9:03 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर सुरक्षित उतरा।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुंबई से रांची जा रहा था। लेकिन रांची में मौसम खराब होने के कारण विमान को वाराणसी भेजने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विमान की बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
मौसम सामान्य होने के बाद सुबह करीब 10:05 बजे विमान ने 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ रांची के लिए उड़ान भरी। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुका रहा।