दुष्कर्म में दोषी ठहराए गए आसाराम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए संत आसाराम ने रविवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 
 

वाराणसी। दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए संत आसाराम ने रविवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

आसाराम पिछले तीन दिनों से बड़ागांव क्षेत्र के अनौरा स्थित अपने आश्रम में ठहरे हुए थे। रविवार शाम वह अचानक काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। आसाराम का यह दौरा काफी गोपनीय रखा गया था। अनौरा आश्रम में उसके ठहरने के दौरान वहां आने वाले अनुयायियों के मोबाइल फोन बाहर ही जमा करवा लिए जा रहे थे। आश्रम प्रबंधन की ओर से किसी को भी फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी, ताकि उसकी कोई फोटो या वीडियो सार्वजनिक न हो सके।

रविवार की शाम आसाराम अपने वाहन से मंदिर परिसर पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद वह व्हीलचेयर पर सवार होकर मंदिर में प्रवेश किए और विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया। हालांकि कुछ ही देर में उसके मंदिर पहुंचने की सूचना उसके अनुयायियों को मिल गई और कई समर्थक मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर उसका इंतजार करते नजर आए।