DPS स्कूल के बाहर बेकाबू ट्रक का कहर, BMW-मर्सिडीज समेत कई गाड़ियां चकनाचूर-बड़ा हादसा टला

वाराणसी। वाराणसी में Delhi Public School (DPS) स्कूल के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू ट्रक ने खड़ी कई महंगी गाड़ियों को रौंद दिया। ट्रक ने BMW, मर्सिडीज और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए अंत में दीवार से जा टक्कर मारी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
 
महंगी गाड़ियों को रौंदते हुए दीवार से टकराया ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को एक के बाद एक टक्कर मारता चला गया। तेज रफ्तार ट्रक ने BMW, मर्सिडीज और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में जाकर दीवार से टकराकर रुका।

छुट्टी का समय नहीं होने से टला बड़ा हादसा
घटना के समय स्कूल की छुट्टी नहीं थी, जिससे मौके पर भीड़ कम थी। साथ ही भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर ड्राइवर और वाहन मालिक छांव में खड़े थे। यही वजह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी की जान नहीं गई।

मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। ट्रक चालक और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UaVKjJ9l2E0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UaVKjJ9l2E0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">