खजुरी वार्ड में 11.39 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, महापौर ने किया शिलान्यास

नगर निगम की ओर से शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के क्रम में खजुरी वार्ड में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रस्तावित इस कार्य का शिलान्यास महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया। सड़क निर्माण पर करीब 11.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
 

वाराणसी। नगर निगम की ओर से शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के क्रम में खजुरी वार्ड में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रस्तावित इस कार्य का शिलान्यास महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया। सड़क निर्माण पर करीब 11.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

प्रस्तावित सड़क रवि मौर्या के मकान से शुरू होकर पूर्व सांसद राजेश मिश्र के मकान होते हुए नीरज के मकान तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
शिलान्यास के अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाकर नागरिकों को सहूलियत उपलब्ध कराई जाए।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
खजुरी वार्ड में सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और उन्हें रोजमर्रा की आवाजाही में सुविधा मिलेगी। लोगों ने महापौर और नगर निगम के प्रति आभार भी जताया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्या, संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, पार्षद मदन मोहन दुबे, संजय जयसवाल, संदीप रघुवंशी, अशोक मौर्य, राजेश यादव, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पूर्व पार्षद सुनील सोनकर उपस्थित रहे।