रंगभरी एकादशी पर मीडिया से कथित दुर्व्यवहार, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, उच्चस्तरीय विभागीय जांच के आदेश

 वाराणसी। रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के बाहर मीडिया से कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई है। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल मंदिर ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
 
महिला रिपोर्टर और कैमरापर्सन से दुर्व्यवहार का आरोप
बीते शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के दौरान धाम के बाहर एक मीडिया संस्थान की महिला रिपोर्टर और उनके कैमरापर्सन के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।

डीसीपी काशी का बयान
डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को तत्काल प्रभाव से मंदिर ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय विभागीय जांच बैठाई गई है।

सभी कर्मियों को व्यवहार सुधार के निर्देश
डीसीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन एवं मीडिया के प्रति शिष्ट और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए पुनः निर्देशित किया गया है।

देखें वीडियो 

allowfullscreen