भैसासुर घाट पर 4 मार्च को होगा अखिल भारतीय होली हास्य कवि सम्मेलन

होली के अवसर पर परंपरागत सांस्कृतिक आयोजन को आगे बढ़ाते हुए नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम द्वारा इस वर्ष भी भव्य अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को काशी पत्रकार संघ, पराड़कर टाउन हॉल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में टीम के अध्यक्ष अभय स्वाभिमानी, महामंत्री आनंद राय (एडवोकेट) और विवेक सिंह (एडवोकेट) ने विस्तृत जानकारी दी।
 

वाराणसी। होली के अवसर पर परंपरागत सांस्कृतिक आयोजन को आगे बढ़ाते हुए नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम द्वारा इस वर्ष भी भव्य अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को काशी पत्रकार संघ, पराड़कर टाउन हॉल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में टीम के अध्यक्ष अभय स्वाभिमानी, महामंत्री आनंद राय (एडवोकेट) और विवेक सिंह (एडवोकेट) ने विस्तृत जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह और अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन 4 मार्च को सायं 6 बजे से भैसासुर घाट, राजघाट स्थित रविदास मंदिर के सामने बने ओपन थिएटर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य काशी की मौज-मस्ती, अल्हड़पन और सांस्कृतिक जीवंतता को बनाए रखना है। पहले यह आयोजन टाउन हॉल मैदान, मैदागिन में होता रहा है, जिसे अब नए स्थल पर और अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को ठहाकों से सराबोर करेंगे। मंच पर बद्री विशाल, अनिल आवारा जौनपुरी, दिनेश सिंह गुंजन, पिसा बनारसी, रमेश पांडे मिर्जापुर, चिंतित बनारसी, राज बनारसी सहित करीब एक दर्जन चर्चित रचनाकार अपनी विशेष होलीआना शैली में काव्यपाठ करेंगे। आयोजन को काशी की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए इसे अनोखा और निराला स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में समाजसेवी विजय कपूर, आचार्य पं. राजेंद्र त्रिवेदी ‘राजू’, पारस यादव पप्पू, दिनेश यादव पप्पू, संजय मिश्रा, विजय यादव (एडवोकेट), विनीत यादव, दिलीप यादव, अम्बरीष सिंह भोला और शिवांशु यादव सहित नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महामंत्री आनंद राय (एडवोकेट) ने सभी काशीवासियों से होली के इस सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, हास्य और भाईचारे का संदेश देगा।