पीएम के आगमन से पहले वाराणसी में सख्ती, सिगरा में सड़क पर उतरी पुलिस, अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रविवार को सिगरा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त करते हुए सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दो पीएसी बल, कैंट थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

अभियान के तहत सिगरा क्षेत्र के उत्तरी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई, वहीं यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा ऐसा पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एफआईआर भी की जाएगी।