एआईएनएससी-2026 से लौटे एनसीसी कैडेटों का एडीजी ने किया अभिनंदन, 11 पदक विजेताओं को किया सम्मानित

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), यूपी निदेशालय एनसीसी मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल ने शनिवार को ग्रुप मुख्यालय 'ए', वाराणसी के तत्वावधान में 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 30 जून से 12 जुलाई 2026 तक महाराष्ट्र के लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप (AINSC)-2026 में प्रतिभाग कर लौटे कैडेटों से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।
 

वाराणसी। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), यूपी निदेशालय एनसीसी मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल ने शनिवार को ग्रुप मुख्यालय 'ए', वाराणसी के तत्वावधान में 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 30 जून से 12 जुलाई 2026 तक महाराष्ट्र के लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप (AINSC)-2026 में प्रतिभाग कर लौटे कैडेटों से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

एडीजी ने कैडेटों से शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और उनके प्रदर्शन की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में कैडेटों के अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एआईएनएससी जैसे राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाग करना प्रत्येक कैडेट के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर मेजर जनरल गौरव गौतम ने एआईएनएससी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 11 पदक जीतने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन कैडेटों की उपलब्धियां पूरे यूपी निदेशालय के लिए गर्व का विषय हैं और अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।

एडीजी ने अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ), पीआई स्टाफ और प्रशिक्षकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके समर्पित प्रयासों, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण यूपी निदेशालय के कैडेट लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी प्रदेश के कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

स्वर्ण पदक विजेता


•    कैडेट अमित कुमार 
•    लीडिंग कैडेट पुष्कर शर्मा 
•    कैडेट आकाश कुमार 
•    कैडेट आयुषी मौर्य 
•    कैडेट आस्था श्रीवास्तव 

 

कांस्य पदक विजेता


•    कैडेट स्वर्णिमा साहू 
•    लीडिंग कैडेट नेहा कुमारी 
•    लीडिंग कैडेट अंकुर यादव 
•    कैडेट स्वास्तिक दुबे 
•    कैडेट रिया दुबे 
•    कैडेट वंश शर्मा