51 दीपों से उतारी गई स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा की आरती, देश की खुशहाली के लिए मंगलकामना

काशी में दीपावली के उल्लास के बीच मां अन्नपूर्णा के दरबार में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अन्नपूर्णा मठ मंदिर में स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के तीसरे दिन रविवार को दीपावली पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम को मंदिर परिसर में 51 दीपों से स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा की भव्य आरती उतारी गई। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
 

दीपावली पर भी उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दीपों की रोशनी से जगमगाया अन्नपूर्णा मंदिर, महंत शंकर पुरी ने की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना

स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के तीसरे दिन भक्तों में दिखा उत्साह, महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर जलाए दीप

वाराणसी। काशी में दीपावली के उल्लास के बीच मां अन्नपूर्णा के दरबार में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अन्नपूर्णा मठ मंदिर में स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के तीसरे दिन रविवार को दीपावली पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम को मंदिर परिसर में 51 दीपों से स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा की भव्य आरती उतारी गई। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

दीपावली पर महिलाओं ने मां के दरबार में जलाए दीप 
रविवार शाम मंदिर के महंत शंकर पुरी ने स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा की 51 दीपों से आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दीपावली के अवसर पर महिलाएं भी मंदिर पहुंचीं और दीप प्रज्वलित कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। महंत शंकर पुरी ने मां अन्नपूर्णा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की।

अन्न-धन की कमी न हो
मां से प्रार्थना की गई कि देश में कभी अन्न-धन का अभाव न हो, हर घर में सुख-शांति बनी रहे और सभी के जीवन में खुशहाली आए। स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया और देश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। दीपावली के पावन अवसर पर मां अन्नपूर्णा के दरबार में दीपदान और आरती ने पर्व की धार्मिक आभा को और बढ़ा दिया।