नमो घाट हेलीपैड के पास कैप्टन बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, एयर शो के दौरान पुलिस ने पकड़ा

नमो घाट पर आयोजित एयर शो के दौरान शनिवार को पुलिस ने खुद को कैप्टन बताकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। वह हेलीपैड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में उसके कैप्टन होने की बात गलत पाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
 

वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित एयर शो के दौरान शनिवार को पुलिस ने खुद को कैप्टन बताकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। वह हेलीपैड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में उसके कैप्टन होने की बात गलत पाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

शनिवार को भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए काशी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान नमो घाट स्थित हेलीपैड के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर कुछ लोगों ने आदमपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई।

पूछताछ में सामने आई पहचान
पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैप्टन अर्पित बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसकी पहचान और दावे की जांच की। जांच में पता चला कि युवक का नाम अर्पित चतुर्वेदी है। वह सिद्धार्थ चतुर्वेदी का पुत्र है और कैंट थाना क्षेत्र के जजेज बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास मकान नंबर एस-19/141 एबी-10 का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, युवक कैप्टन के पद पर नहीं है।

एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने अर्पित चतुर्वेदी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया।