छह माह से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा 

हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सिगरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवा सिंह उर्फ शिवम सिंह (20) निवासी गंगानगर, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एक नवंबर को गंगानगर स्थित प्रेम शिवकला लॉन, अमौसी से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

वाराणसी। हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सिगरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवा सिंह उर्फ शिवम सिंह (20) निवासी गंगानगर, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एक नवंबर को गंगानगर स्थित प्रेम शिवकला लॉन, अमौसी से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चार मई 2026 को सिगरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सिल्वर-सफेद रंग की अल्टो कार से कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरे एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उस पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिगरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0165/26 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा सात में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने छह मई 2026 को एक अन्य आरोपी श्रोत श्रीवास्तव निवासी रूहट्टा, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुकदमे का मुख्य आरोपी शिवा सिंह उर्फ शिवम सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम, महिला उपनिरीक्षक डाली साहू, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह शामिल रहे। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने किया।