वाराणसी में पूजा के दौरान घर में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर बने मंदिर से उठीं लपटें

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट के पास एक मकान में पूजा के दौरान अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग घर की तीसरी मंजिल पर स्थित मंदिर में लगी, जहां पूजा-अर्चना चल रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, मकान संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
 

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट के पास एक मकान में पूजा के दौरान अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग घर की तीसरी मंजिल पर स्थित मंदिर में लगी, जहां पूजा-अर्चना चल रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, मकान संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

हादसे में घर के अंदर रखी लाखों रुपये की कीमती सामग्री जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका है कि पूजा के दौरान जल रहे दीपक या अगरबत्ती से आग भड़की होगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, फायर विभाग ने भी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर जब घरों में मंदिर या पूजा स्थल ऊपरी मंजिलों पर बने हों।

स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाई। संकरी गली में हादसे की वजह से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है।