काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जालान शोरूम के किचन में लगी आग, मची अफरातफरी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जालान शोरूम में बुधवार को अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शोरूम की छत की ओर से धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
 

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जालान शोरूम में बुधवार को अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शोरूम की छत की ओर से धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

आग शोरूम के किचन में लगी थी। वहां से धुआं उठने के बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। शोरूम की छत की तरफ से धुआं निकलता देख लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से चिंतित हो गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन के मौके पर पहुंचते ही कर्मियों ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से उसके आसपास के हिस्सों में फैलने का खतरा टल गया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नजदीक घनी आबादी और दुकानों वाला क्षेत्र होने के कारण आग लगने की घटना से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि दमकलकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।