वाराणसी : आप सांसद संजय सिंह की प्रेसवार्ता में काली कोटवालों व मीडिया के लोगों से हंगामे का वीडियो वायरल

आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह की मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के बाद हंगाम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ काले कोटधारी लोगों से मीडियाकर्मियों की तीखी बहस होते दिखाई दे रही है। हाथापाई तक हुई। बाद में खुद आप सांसद संजय सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को डांटा और मीडियाकर्मियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
 

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह की मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के बाद हंगाम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ काले कोटधारी लोगों से मीडियाकर्मियों की तीखी बहस होते दिखाई दे रही है। हाथापाई तक हुई। बाद में खुद आप सांसद संजय सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को डांटा और मीडियाकर्मियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

दरअसल मीडिया के लोग प्रेस कांफ्रेस में संजय सिंह से बात कर चुके थे। कांग्रेस व भाजपा को निशाने पर लेते हुए संजय सिंह ने अपनी बात मीडिया को बता दी थी। बताया जाता है कि इसके बाद कुछ राष्ट्रीय चैनल के पत्रकारों ने अपनी-अपनी अलग से बातचीत की बाईट बनाने के लिए संजय सिंह से बात करना शुरू कर दिया। इस होड़ को देख मीडिया के ही कुछ लोग व्यंग भी बोलने लगे थे।

कुछ चैनल प्रेस कांफ्रेस के बाद अपनी बातचीत का लाइव प्रसारण कर रहे थे। इसी दौरान काली कोट पहने एक व्यक्ति उधर से गुजरा तो चैनल के कैमरामैन ने उस व्यक्ति से हटने को कह दिया। यह बात काली कोटवाले को नागवार लगी और उसने विवाद कर लिया। इतने में आप के अन्य कार्यकर्ता, कुछ और लोग काली कोट पहने आ गए। विवाद के दौरान मारने-पीटने तक की बातें हुईं और गालियां भी दी गई। कुछ चैनलों पर खुलेआम गोदी मीडिया होने के आरोप लगे। 

एक-दूसरे को देख लेने तक की बात कही गई। तबतक संजय सिंह आ गए और उन्हें मामले को सम्भाला। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस हंगामे का वीडियो बना दिया। इसके बाद से वह वीडियो वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो 

<a href=https://youtube.com/embed/bz2dl_6Pvhg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bz2dl_6Pvhg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">