वाराणसी : भदऊ चुंगी डॉट पुल पर लगा भीषण जाम, चिलचिलाती धूप में परेशान दिखे लोग
वाराणसी। पूरे शहर में लोगों को जाम से मुक्ति के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयासरत है पर जगह-जगह जाम के झाम से आज भी लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भदऊ चुंगी डॉट पुल पर भीषण जाम लगा रहा। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह जाम दोपहर 12 बजे तक लगातार बना रहा। इस जाम का कारण था डॉट पुल में भरा पानी जो हर हफ्ते जलनिगम की टंकी से रिस कर इसमें जमा होता है और जाम का सबब बनता है।
चिलचिलाती धूप में यदि जाम मिल जाए तो इंसान की सारी एनर्जी लास हो जाती है वो तभी तब जब सप्ताह का पहला दिन हो और ऑफिस पहुँचने की जल्दी हो। ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को वाराणसी-मुगलसराय को जोड़ने वाले राजघाट पुल के पहले पड़ने वाले रेलवे के भदऊ चुंगी डॉट पुल पर देखने को मिला, जब वहां पानी जमा होने के कारण लंबा जाम लग गया और गाड़ियां रेंगने लगी। जाम छुड़वाने में पुलिसकर्मी भी धूप में परेशान होते देखे गए।
इस सम्बन्ध में स्थानीय दुकानदार अशोक गोस्वामी ने बताया कि जब पानी टंकी चलाई जाती है जो तो पानी उसमे से बहता है जो आकर इस पुल के नीचे जमा हो जाता है। हफ्ते में एक दिन यह हाल यहां का आम है। लंबा जाम लगता है क्योंकि पानी भरा होने की वजह से बड़ी गाड़ियां इसमें से होकर जाने में डरती हैं और इसीसे जाम लग जाता है। कई बारे शिकायत की गयी कि यहां के पानी निकासी का कोई उपाय किया जाए पर कोई निदान नहीं हुआ।
वहीं पड़ाव बहादुरपुर के रहने वाले फग्गू यादव ने बताया कि हर रोज शहर आना जाना होता है। हफ्ते में एक दिन ऐसी स्थिति जरूर होती है जब जाम से दो-चार होना पड़ता है और इसका कारण है यहां पानी लगना। धीरे-धीरे गाड़ियां पास हो रही हैं पर जाम लगने से गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देखें वीडियो
देखें तस्वीरें